Breaking News

नाथद्वारा / नाथूवास की लेउवा पटेल धर्मशाला का कोरोन्टाईन सेन्टर के लिये अधिग्रहण

नाथूवास की लेउवा पटेल धर्मशाला का कोरोन्टाईन सेन्टर के लिये अधिग्रहण
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 14, 2020 07:29 PM IST

 

नाथद्वारा उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल ने नाथद्वारा के लिये नाथूवास की लेउवा पटेल धर्मशालाको संस्थागत क्वार्नटाईन के लिये अधिग्रहित किया गया है।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्रा में अहमदाबाद से आने वाले 24 व्यक्तियों को उपखण्ड क्षेत्रा की सीमा मे प्रवेश से पूर्व ही पुलिस जाब्ते की सहायता से नेगड़िया चेक पोस्ट से ही सीधे लेउवा पटेल धर्मशालाबिनानी काॅलेज के सामनेनाथूवास ले जाया जाकर 14 दिन के लिये संस्थागत क्वार्नटाईन में रखा गया है।

          इन सभी बाहर से आये नागरिकों को प्रशासन द्वारा अक्षय पात्रा फाउण्डेशन के माध्यम से ब्रेकफास्टलंच एवं डिनर की व्यवस्था की गई है। साथ ही ठहरे हुए सभी नागरिकांे की मेडिकल टीम द्वारा चिकित्सीय जांच स्क्रीनिंग की जाकर इनके ठहरने सम्बन्धी सभी व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिससे नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्रा में बाहर से आने वाले नागरिकों के माध्यम से कोरोना संक्रमण महामारी को फैले जाने से रोका जा सके।

RELATED NEWS