Breaking News

नाथद्वारा / वाहन जांच के नाम पर पुलिस की दबंगई का विरोध जताते हुए राजसमंद एसपी को भी दिया ज्ञापन

वाहन जांच के नाम पर पुलिस की दबंगई का विरोध जताते हुए राजसमंद एसपी को भी  दिया ज्ञापन
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi January 11, 2021 01:57 PM IST

 

वाहन जांच के नाम पर पुलिस की दबंगई का विरोध जताते हुए राजसमंद एसपी को भी ज्ञापन दिया

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना मे पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।नाथद्वारा के लालबाग चौराहे पर एक युवक भानुप्रताप के साथ प्रशिक्षु आरपीएस नोपाराम भाकर और पुलिस की टीम ने बदसलूकी की।उसके साथ सरेआम मारपीटकर उसे गाडी मे बैठा दिया।इस दौरान मारपीट का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।लेकिन पुलिस ने जबरन लाठियां भांजकर लोगों को भगा दिया।

इस घटना का भीड मे से किसी ने विडियों बनाकर वायरल कर दिया।इसके बाद पीडित ने माननीय न्यायालय मे परिवाद पेशकर इस्तगासा पेश किया है।कुछ लोगों ने वाहन जांच के नाम पर पुलिस की दबंगई का विरोध जताते हुए राजसमंद एसपी को भी ज्ञापन दिया है। प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि पुलिस ने जातिगत रंजिश के चलते इस तरह की मारपीट की है।जबकि नियमानुसार एमवी एक्ट की कार्यवाही मे कमी पाये जाने पर गाडी को जब्त किया जाता है।फिलहाल पुलिस इस मामले मे जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दे रही है।

RELATED NEWS