Breaking News

नाथद्वारा / सांसद दीया कुमारी ने पीएम मोदी और गडकरी का फिर जताया आभार

सांसद दीया कुमारी ने पीएम मोदी और गडकरी का फिर जताया आभार
Rajsamand today ✍️✍️ January 10, 2023 07:35 PM IST
16.75 करोड़ की लागत से लालपुर चौराहा पर होगा अंडरपास निर्माण 
 
राजसमंद। केंद्र की मोदी सरकार से राजसमंद संसदीय क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 स्थित कुंवारिया के लालपूर चौराहे पर 16.75 करोड़ की लागत से वाहन अंडर पास वीयुपी की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं। 
 
सांसद दीया कुमारी ने कहा की लम्बे समय से क्षेत्रवासियों की माँग थी की यहां अंडरपास निर्माण हो। केंद्र सरकार से निवेदन के बाद स्वीकृति प्राप्त हुई है। अंडरपास निर्माण होने के बाद निश्चित रूप से दुर्घटनाओं पर विराम लगेगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। 
 
16.75 करोड़ की स्वीकृति के लिए सांसद दीया कुमारी ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का अपनी व क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। 
 
ज्ञात रहे की वर्ष 2023 की शुरुआत में ही राजसमंद संसदीय क्षेत्र को 2 अंडरपास निर्माण लोकार्पण जो की कल सुबह लालबाग में आयोजित होगा और एक नये अंडर पास लालपूर के लिए लगभग 150 करोड़ और रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना में ब्यावर रेन गोटन मेड़ता और डेगाना के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का तोहफा मिल चुका है। आमजन का मानना है की यह सब सांसद दीया कुमारी की सक्रियता की वजह से ही संभव हो पाया है।

RELATED NEWS