नाथद्वारा अस्पताल में वार्ड में उपचारत रोगियों को किये फल वितरित
राजसमन्द 12 मई। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी की तरफ से नाथद्वारा राजकीय गोवर्धन उपजिला चिकित्सालय में कोरोना रोगियो के वार्ड में उपचारत रोगियों को फल वितरित किए गए।
कोरोना वार्ड के प्रभारी डाॅ. बी.एल. जाट एवं प्रभारी मेल नर्स इंद्रजीत सिंह चैहान, अशोक त्रिपाठी, राजू रेबारी, प्रकाश लोहार सहित कार्मिकों ने फल वितरित किए।
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. जोशी द्वारा नाथद्वारा विधान सभा क्षेत्रा के नाथद्वारा, खमनोर, देलवाड़ा, रेलमगरा के चिकित्सालय में उपचारत कोरोना संक्रमितों के आवश्यकता होने पर भोजन और फल वितरण की प्रतिदिन व्यवस्था की गई है। भोजन के लिये चिकित्सालय के वार्ड में सम्पर्क किया जा सकता है।

