Breaking News

नाथद्वारा / पैंथर ने बाडे मे घुसकर दिन-दहाडे चार बकरियों का किया शिकार

पैंथर ने बाडे मे घुसकर दिन-दहाडे चार बकरियों का किया शिकार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 28, 2020 07:05 PM IST

राजसमंद के खमनोर तहसीलक्षैत्र के झालों की मदार गांव मे एक उत्पाती पैंथर ने बाडे मे घुसकर दिन-दहाडे चार बकरियों की शिकार कर लिया। कुछ लोगों ने पैंथर को घुसते देख लिया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त मौके पर पंहुचकर पिंजरा लगाया और उसमे एक दूसरी बकरी को बांध दिया। शिकार करने के लालच मे पैंथर उस पिंजरे मे घुस गया। इससे वह पैंथर एक ही दिन मे पकडा गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार यह पैंथर गांव के कई मवेशियों पर हमलाकर चुका है जिनमे से कुछ की मौत हो गयी जबकि कई को गंभीर रुप से घायल कर गया। फिलहाल वन विभाग ने पैंथर को मेडीकल के लिये भिजवाया है अधिकारीयों के निर्देश पर उसे सुरक्षित जंगल मे छोडा जायेगा।

RELATED NEWS