Breaking News

नाथद्वारा / विधान सभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने भेसाकमेड़, गांव गुड़ा, झालाें की मदार, मचींद, बड़ा भाणुजा में की वी सी के माध्यम से किया जनसंवाद

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने भेसाकमेड़, गांव गुड़ा, झालाें की मदार, मचींद, बड़ा भाणुजा में की वी सी के माध्यम से किया जनसंवाद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 18, 2020 05:26 PM IST

 

राजसमन्द 18 मई । विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक नाथद्वारा डॉ सी पी जोशी वैश्विक महामारी कोरोना कोविड -19 की रोकथाम के लिये घोषित किये लॉकडाउन के दौरान जनता से जुड़े रहने के लिये वीसी के माध्यम से आमजन से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं की आत्मीयता से बात कर जानकारी ले रहे है।

डॉ. सी. पी. जोशी ने आज सोमवार को नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के भेसाकमेड़, गांव गुड़ा, झालाें की मदार, मचींद एवं बड़ा भाणुजा में पंचायत के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चर्चा की।

डॉ. जोशी ने ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार एवं भामाशाहाें के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही सहायता जरूरतमंद तक पहुँचा कर जनसेवा करने का आव्हान किया। उन्होंने गाँव मे आने वाले प्रवासियों को जागरूक कर सरकार द्वारा निर्धारित क्वारटाईन सेंटर में रुकने तथा उक्त सेंटरों पर सरकार का सहयोग करने के लिए कहा। गाँवों में लोगों को मास्क के उपयोग करने, एक दुसरे से परस्पर दूरी बनाएं रखने यथा फिजिकल डिस्टेन्स तथा नियमित सफाई के लिये जागरूकता पर बल दिया।

डॉ. जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत में ऎसे परिवार को प्राथमिकता से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं जो जरूरतमन्द है, और अभी तक एक भी बार उसे किसी भी योजनाओं या भामाशाहों के द्वारा खाद्य सामग्री नहीं मिली हो। 

उन्होंने ने ग्राम पंचायत भेसाकमेड़ में सरपंच गेंदी बाई, ग्राम विकास अधिकारी लोकेश बड़ारिया, ए.एन.एम. मदन पालीवाल, पी. ओ. अनुराधा शर्मा, पंचायत गाँव गुड़ा में सरपंच किशन लाल गमेती, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, गहरी लाल, भामाशाह लक्ष्मी लाल सिंघवी, महेंद्र पालीवाल, नरेंद्र मेहता, दिलीप चंदेल लाभार्थी दाखु बाई तथा ग्राम पंचायत झालाें की मदार में सरपंच कवरलाल, ग्राम विकास अधिकारी शम्भु सिंह, रोजगार सहायक मुकेश श्रीमाली, पूर्व सरपंच  मांगीलाल पालीवाल, वार्ड पंच ने संवाद किया तथा नरेगा कार्य के बारें में जानकारी ली।

डॉ. जोशी ने मचींद में सरपंच अम्बा कुमारी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी बाल मुकुंद माली, तख्तमल मीना, रमेश सोनी, लक्ष्मी लाल, पंकज सोनी एवं ग्राम पंचायत बड़ा भाणुजा में सरपंच पुष्पा देवी, उप सरपंच संजय पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी सुमित सेन, पूर्व उप प्रधान धर्म नारायण पुरोहित, लाभार्थी कैलासी, गोपाल, मांगी लाल से बात कर गाँव के हाल चाल जाने। 

डॉ. जोशी मंगलवार को विडियो कॉलिंग के माध्यम ग्राम पंचायत सेमा, सगरून, सलोदा, फतहपुर, मोलेला, खमनोर में जन संवाद करेंगे।

RELATED NEWS