राजसमन्द 14 सितम्बर। विजयी भव योजना के तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी की पहली ऑनलाईन क्लास 15 सितम्बर, मंगलवार को सायं 6 बजे आयोजित की जाएगी। यह ऑनलाईन क्लास का आयोजन जूम के द्वारा किया जाएगा। जिससे प्रतिभागी अपने घर से सीधे ही जुड़ सकेंगे।
योजनान्र्तगत राजस्थान प्रशासनिक सेवा के साक्षात्कार के लिए चयनित प्रतिभागी युवाओं की हौसला अफजाही एवं मागदर्शन के लिये प्रथम क्लास विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी द्वारा आनॅलाईन ली जाएगी। जिसमें आरएएस अभ्यर्थियों की सुनिश्चित सफलता के लिये अंतिम रणनीतिक आशीर्वचन का शुभांरभ होगा।

