राजसमन्द 21 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डाॅ. सी.पी. जोशी ने वीडियों काॅलिंग के माध्यम से चल रहे जनसंवाद अभियान में दस ग्राम पंचायतों के आम जन एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना, कोविड-19 से घबराने एवं डरने की आवश्यकता नहीं है, वरन इससे मुकाबला करने की जरुरत है। उन्होंने कहा की यह मुकाबला जनता को जागरूक करके किया जा सकता है।
डाॅ. जोशी ने कहा कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करन तथा शारीरिक दूरी, मुँह पर मास्क लगाना और साफ सफाई पर ध्यान देकर इस महामारी की रोकथाम की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गाँव के युवा गाँव और पंचायत में लोगों को कोरोना की रोकथाम के प्रति जागरूक करें।
डाॅ. जोशी आज गुरुवार को गुंजोल में जनसंवाद के दौरान सरपंच किशन लाल गायरी, पूर्व सरपंच वीरेंद्र सिंह चैहान, ग्राम पंचायत कुंठवा में सरपंच शंभु सिंह, शिशोदा में सरपंच सज्जन सिंह, श्याम लाल दडवल, सायों का खेड़ा में सरपंच माया पुरोहित, मुकेश पुरोहित, बागोल में यशवंत श्रीमाली, धायला में सरपंच से बात कर जानकारी ले रहे थे।
डाॅ. जोशी ने जनसंवाद के दौरान नरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने, पात्रा परिवारों के खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने, प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच, पेयजल तथा बिजली एवं सड़क की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिेये।
नाथद्वारा विधान सभा क्षेत्रा अंतर्गत रेलमंगरा क्षेत्रा की बनेडिया, सांसेरा, पिपली डोडियांन तथा सादड़ी में जन संवाद कर कोरोना संक्रमण के बचाव एवं जरूरतमन्दों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जन संवाद में रेलमंगरा विकास अधिकारी भँवर लाल विश्नोई, बनेडिया सरपंच योगेंद्र सिंह, सादड़ी सरपंच रोशन लाल जाट, सांसेरा सरपंच रमेश प्रजापत सहित जनप्रतिनिधियों ने जनसंवाद में भाग लिया ।
गुरुवार को डाॅ. जोशी ने खमनोर पंचायत समिति की कोठारिया, उठारड़ा, नमाना, बिजनोल, पाखण्ड और बामनहेड़ा ग्राम पंचायत में जनसंवाद किया। जन संवाद के दौरान कोठारिया सरपंच अजय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेपी बुनकर से बात कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार उठारड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच प्रियंका कुँवर चैहान ने नरेगा के कार्यो एवं पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिये उन्होंने कहा कि संवाद में सेतु का कार्य कर रही, विश्वास संस्थान के निदेशक शेखर कुमार को प्रशासन से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिये कहा। बामनहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच गोपाल जोशी, किशन लाल गायरी, कान सिंह चूंडावत ग्राम पंचायत नमाना, बिजनोल में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
शुक्रवार को यहां किया जाएगा जनसंवाद
शुक्रवार को खमनोर की सालोर, मण्डियाना, उथनोल, उपली ओडन व रेलमगरा के धनेरिया, चराना, गवारडी, मेहन्दूरिया व राजपुरा में जन संवाद किया जाएगा।

