नाथद्वारा- दिनों पूर्व नाथद्वारा लालबाग चौराहे पर प्रशिक्षु आरपीएस नोपाराम भाकर द्वारा युवक भानुप्रताप सिंह के साथ जबरदस्त मारपीट का विडियो सोशियल मीडिया मे वायरल होने के बाद राजपूत समाज ने आज नाथद्वारा बस स्टैण्ड पर उग्र प्रदर्शनकर पुतला फूंका।इसके बाद राजपूत समाज और करणी सेना के सदस्य एसडीएम कार्यालय पंहुचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशिक्षु अधिकारी द्वारा की गई मारपीट के लिये सख्त कार्यवाही की मांग की।हजारों की संख्या मे जमा हुए राजपूत कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि अधिकारी द्वारा जानबूझकर अकारण यह मारपीट की गई है।जबकि वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस के जवानों ने उन्हे जबरन खदेड दिया।समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है जल्द इसकी जांच करवाकर कार्यवाही की जाये। यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कार्यवाही नही की तो समाज संभागभर मे उग्र प्रदर्शन करेगा।

