Breaking News

नाथद्वारा / हाथोंहाथ कुँए की स्वीकृति से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

हाथोंहाथ कुँए की स्वीकृति से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 28, 2020 06:52 PM IST

हाथोंहाथ कुँए की स्वीकृति से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

डॉ. जोशी के जनसंवाद कार्यक्रम में वर्षो पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान

     राजसमन्द 28 मई/ विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ. सी.पी. जोशी द्वारा कोरोना महामारी में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों मेंं विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जनसंवाद की इसी कड़ी में रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सादड़ी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने वषोर्ं पुरानी पेयजल समस्या को प्रमुखता से बताया।

     पेयजल समस्या की गंभीरता को देखते हुए डॉ. जोशी ने मौके पर उपस्थित विकास अधिकारी को विस्तृत प्रस्ताव बनाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। रेलमगरा विकास अधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि जलदाय विभाग के बाघेरी परियोजना के सहायक अभियंता एवं स्थानीय निवासियों के साथ चर्चा कर क्षेत्र का सर्वे कराने पर भराई ग्राम के पास भराई बांध के नाले में पानी की गुणवत्ता उत्तम होकर पर्याप्त पानी होना पाया गया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व विकास अधिकारी द्वारा प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया गया। उपयुक्त जगह पाए जाने पर डीपीआर बनाकर जिला कलक्टर से चर्चा करने पर तथा डॉ. जोशी के निर्देशानुसार इस परियोजना को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया जिससे पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जिसके तहत प्रथम चरण में पंचायत समिति मद से कुँए के लिए 9.96 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई जिसकी टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। विकास अधिकारी ने बताया कि यह कार्य 3 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

RELATED NEWS