Breaking News

नाथद्वारा / धर्मनगर नाथद्वारा में नाले चोक होने से घर में घुसा नाले का पानी

धर्मनगर नाथद्वारा में नाले चोक होने से घर में घुसा नाले का पानी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora July 07, 2020 09:03 PM IST

राजसमंद मे इन दिनों लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। लेकिन अनियमित बारीश ने किसानों की चिंता को बढा दिया है वहीं गर्मी से लोग भी परेशान है। लेकिन धर्मनगरी नाथद्वारा मे इन दिनों चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण बारिश बैरन बनी हुई है। कल रात करीब दो घण्टे चली बारिश से गढ्ढों मे पानी भरने के साथ ही कस्बे की सडकों नदीयों मे तब्दील हो गयी। सुबह बारिश रुकने के बावजूद भी गढ्ढों मे पानी भर गया है। रात को बारिश का नजारा देखकर हर किसी के होश उड गये। दरसल नाले चोक होने से यह पानी सडकों पर आ गया और सभी संकडी गलियों मे दरिया बनकर लोगों के घरों मे पानी घुसने लगा। इस पानी के तेज बहाव से सडक किनारे खडे दुपहिया वाहन भी बह गये। उनमे भी भारी नुकसान हुआ है। आज बारिश के पानी के कारण निर्माणकार्य बंद रहा।

#

RELATED NEWS