Breaking News

नाथद्वारा / समुद्र मंथन परंपरा का निर्वहन करने में जुटी महिलाएं, माना तालाब के जीर्णोद्धार में कर रही हैं श्रमदान

समुद्र मंथन परंपरा का निर्वहन करने में जुटी महिलाएं, माना तालाब के जीर्णोद्धार में कर रही हैं श्रमदान
Rajsamand today May 15, 2022 09:45 AM IST

 

 

खमनोर। पंचायत समिति खमनोर मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत खमनोर के एकमात्र ऐतिहासिक माना तालाब के चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य में स्थानीय महिलाओं द्वारा किये जा रहे श्रमदान रूपी यज्ञ से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। विभागीय स्तर पर इसकी पाल को मजबूत करने का काम चल रहा है।  ग्राम पंचायत खमनोर से सर्व समाज की करीब 250 से 300 महिलाओं द्वारा एक धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए अभूतपूर्व "समुद्र मंथन" अनुष्ठान किया जा रहा है समुद्र मंथन की प्रक्रिया के बारे में पूछने पर ज्ञात हुआ कि हिन्दू धर्म की मान्यता अनुसार तालाब की नींव भरने में सहयोग करने से सर्वजन कल्याण के साथ मोक्ष की प्राप्ति सुलभ रहती है।

स्थानीय महिलाओं द्वारा वैशाख माह में पूर्णिमा तक श्रमदान कर तालाब से मिट्टी निकालते हुए मिट्टी को तालाब की पाल के दूसरी ओर डाला जा रहा है । हिंदू धार्मिक मान्यता अनुसार महिलाएं तालाब की पाल के जीर्णोद्धार पश्चात इसमें पानी भर जाने पर पानी के अंदर खड़ी होकर पूजा अर्चना करेगी और पानी से बाहर निकालने हेतु भाईयों को बुलाया जायेगा जो उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, हाथ पकड़ते हुए तालाब से बाहर निकालेंगे। 

उल्लेखनीय है कि कई विगत दशकों से उपेक्षित पड़े माना तालाब के संरक्षण को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ सीपी जोशी द्वारा डीएमएफटी फंड से 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कराते हुए इसका जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य से कृषक परिवारों के साथ साथ स्थानीय पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा एवं पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र विकसित हो सकेगा।

RELATED NEWS