Breaking News

राजस्थान / राजस्थान की 13 वर्षीय सुनिधि जांगिड़ ने अपने साथियों के मन-मस्तिष्क में स्वच्छता का बीजारोपण किया

राजस्थान की 13 वर्षीय सुनिधि जांगिड़ ने अपने साथियों के मन-मस्तिष्क में स्वच्छता का बीजारोपण किया
Rajsamand today ✍️✍️ September 22, 2023 08:08 PM IST

वे लोगों को इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के प्रबंधन के स्थायी तरीकों के बारे में शिक्षित करती हैं

अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना एक मूलभूत आवश्यकता है, जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक राष्ट्र को प्रयास करना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन एक ऐसी पहल है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, साफ-सुथरा और कचरा मुक्त भारत बनाने के लिए तैयार किया गया है। स्वच्छ भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद, जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिक अभियान से जुड़ गए हैं और स्वच्छता आंदोलन चला रहे हैं।

 

किशोर वय के बच्चों को केंद्रीय और नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए देखना आनंद का विषय है। राजस्थान के केकड़ी नगर परिषद में सुनिधि जांगिड़ एक ऐसी युवा नेता और स्वच्छता राजदूत हैं, जिनके स्थानीय स्वच्छता आंदोलन के प्रयासों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अनुकरणीय नेतृत्व किया है और अपने साथियों के साथ-साथ बड़ों को भी अभियान में शामिल होने को प्रेरित करने के लिए जनता के बीच जागरूकता फैलाई है। तेरह वर्षीय सुनिधि जांगिड़ केकड़ी शहर में कक्षा आठ की छात्रा हैं। वे कम उम्र में ही अपने साथियों के मन-मस्तिष्क में स्वच्छता के बीज बोने के लिए अपने साथी छात्रों के बीच सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियां चला रही हैं। मार्च 2023 में स्वच्छोत्सव के बाद से स्वच्छ भारत राजदूत के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए, सुनिधि ने लोगों को इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के प्रबंधन के स्थायी तरीकों के बारे में शिक्षित किया, ताकि सामाजिक अड़चनों को दूर किया जा सके।

 

 

 

RELATED NEWS