Breaking News

राजस्थान / केलवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल बरामद

केलवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार पांच मोटरसाइकिल बरामद
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 31, 2022 08:02 PM IST

राजसमंद की केलवा पुलिस ने एक बाइक चोर और उसके खरीदार को गिरफ्तार किया है.  साथ ही इनके कब्जे से 5 बाइक भी बरामद की गई है।  केलवा थाना  प्रभारी शंभू सिंह शक्तावत ने बताया कि बाइक चोरी की यह घटना करीब 7-8 माह पुरानी है.  मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की.  पूछताछ में देवेंद्र ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।  इसके बाद आरोपी के कब्जे से तीन बाइक बरामद की गई।  आरोपी ने बताया कि कोटेश्वरी आश्रय थाना आमेट निवासी योगेश ने उससे दो बाइक खरीदी थी.  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरीदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बाइक भी बरामद की है।

आरोपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह करीब दो-तीन साल से बाइक चोरी कर रहा था।  पुलिस ने बताया कि योगेश चोरी के आरोपी देवेंद्र से पांच हजार से आठ हजार के बीच खराब हालत की बाइक और आठ हजार से 12 हजार के बीच अच्छी हालत की बाइक खरीदता था.  इसके बाद वह बाहर से काम करने के लिए क्षेत्र में आए मजदूरों और गरीब अनपढ़ लोगों को सस्ते दामों पर बाइक बेच देता था।

RELATED NEWS