Breaking News

राजस्थान / BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने गहलोत सरकार को दी चेतावनी, REET परीक्षा को लेकर किया बड़ा दावा

BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने गहलोत सरकार को दी चेतावनी, REET परीक्षा को लेकर किया बड़ा दावा
Rajsamand today May 27, 2022 07:29 PM IST

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan Paper Leak) में पिछले 12 सालों में 11 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं. सरकार के नकल विरोधी कानून बनाने के बावजूद कुछ दिन पहले पुलिस भर्ती परीक्षा (Rajasthan police recruitment exam paper leak) का पेपर लीक हो गया. अब जुलाई में होने वाली रीट भर्ती परीक्षा से पहले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से पेपर लीक होने का दावा किया है. इसके बाद अब सरकार में हड़कंप मच गया है.

जयपुर- भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले में राजस्थान उत्तर प्रदेश-बिहार से भी आगे निकल गया है. हालात यह है कि राजस्थान में पिछले 12 सालों में 11 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है. सरकार ने हालही में लागू किए नए नकल विरोधी कानून के बाद भी पुलिस भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया है. वहीं राजस्थान में बेरोजगारों की आवाज उठाने वाले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जुलाई में आयोजित होने वाली रीट की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा कर दिया है. किरोड़ी मीणा के इस दावे के बाद राजस्थान की सरकार में हड़कंप मच गया है. पिछले 12 साल में 11 बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद अब सरकार को भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी मीणा ने एक नया चेलेंज दे दिया है.

किरोड़ी मीणा ने सरकार को चेताया है कि भर्ती परीक्षा करवाने वाली एजेंसी के खिलाफ आधा दर्जन परीक्षाओ में धांधली का आरोप है. उसी एजेंसी को रीट की जुलाई में होने वाली परीक्षा का काम सौंपा गया है. ऐसे में इस पेपर के भी लीक होने की पूरी संभावना है. किरोड़ी मीणा का कहना है कि कांग्रेस के राज में एक भी भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ नहीं हो सकी है. सभी भर्तियां संदेह के दायरे में हैं. कांग्रेस विधानसभा में नकल विरोधी कानून लाकर बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन नकल माफियाओं ने इसे भी ठेंगा दिखा दिया है.

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी मीणा के पेपर लीक की चेतावनी के बाद सरकार में हडकम्प है. लेकिन किरोड़ी मीणा के चेंलेंज पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला का कहना है किरोड़ी मीणा के पास सबूत है तो सरकार को दें. एसओजी को दे हम कार्रवाई करेंगे. लेकिन साथ ही शिक्षा मंत्री पेपर लीक की घटनाओं को लेकर कहते है कि हमने इतना कड़ा कानून बनाया है कि इसकी पालना होगी और कोई भी माफिया अबकी बार पेपर लीक करने से पहले हजार बार सोचेंगे

शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि नया नकल विरोधी कानून के आने पुलिस भर्ती में पेपर लीक करने वालों को छोड़ेंगे नही और ऐसी कार्रवाई करेंगे की नजीर बने.

RELATED NEWS