माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. 12वीं की परीक्षाएं 18 जून से 30 जून के बीच आयोजित होगी. 10वीं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 29 जून को होगी. जबकि 10वीं गणित की परीक्षा 30 जून को होगी. बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने जानकारी दी है.
परीक्षाओं के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश:
आपको बता दे कि कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड की परीक्षाओ को लेकर शिक्षामंत्री ओर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद शनिवार को बोर्ड की ओर से टाइम टेबल जारी किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परीक्षाओं के दौरान पूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए है.





