प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को राजस्थान में जनता कर्फ्यू रहा। शाम को पांच बजते ही प्रदेश तालियों और थालियों की आवाज से गूंज उठा। जो जहां था वो वहीं ठहर गया। घरों से लेकर सड़क तक लोगों ने कोरोना को हराने के लिए जनता कर्फ्यू को सपोर्ट किया।
कोरोनावायरस के कारण राज्य के झुंझुनू और भीलवाड़ा शहर को पहले ही लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान राज्य में सुबह से ही सड़कें सुनसान नजर आईं। वहीं मंदिर भी लोगों के लिए पहले ही बंद कर दिए गए हैं। वहीं 48 ट्रेनों को 25 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
शनिवार को संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें पांच भीलवाड़ा और एक जयपुर का है। भीलवाड़ा के पांचों संक्रमित अस्पताल स्टाफ के हैं, जो संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही, राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को भी राजस्थान में कोरोना के आठ मामले सामने आए थे, जिसमें छह भीलवाड़ा और दो जयपुर के थे। प्रदेशवासियों ने जनता कर्फ्यू को सपोर्ट किया, घर में रहे और भाईचारा बनाए रखा। कोटा संभाग के बूंदी में जनता कर्फ्यू के बीच महिलाएं बना रहीं मास्क बना रही हैं।

