Breaking News

राजस्थान / चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब रजिस्ट्रेशन 31 मई तक करवा सकेंगे 5 लाख रूपये के दुर्घटना बीमा एवं तीन साल तक इंटरनेट क्नेक्टीवीटी सहित एक स्मार्टफोन भी मिलेगा

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब रजिस्ट्रेशन 31 मई तक करवा सकेंगे 5 लाख रूपये के दुर्घटना बीमा एवं तीन साल तक इंटरनेट क्नेक्टीवीटी सहित एक स्मार्टफोन भी मिलेगा
Rajsamand today May 11, 2022 06:18 PM IST



राजसमंद, 11 मई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आमजन के बढ़ते रूझान और लगातार बढ रही पंजीकरण की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने पंजीकरण की समय सीमा 31 मई तक बढ़ा दी है। अब प्रदेश के वो सभी परिवार जिनका या तो योजना में रजिस्ट्रेशन नही हुआ है या योजना में जिनकी बीमा अवधी खत्म हो गई है ऐसे सभी परिवार 31 मई 2022 तक नजदीकी ई मित्र केन्द्र पर जाकर 850 रूपयें की प्रीमियम जमा कर इस योजना में पंजीकरण करवा सकते है। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने दी।

अब पंजीकरण करवाने पर तीन साल की इंटरनेट क्नेक्टीविटी के साथ मुफ्त मिलेगा स्मार्टफोन............
उन्होंने बताया की योजना में जुड़ने वाले परिवारो को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा एवं परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजीटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट क्नेक्टीविटी के साथ ही स्मार्टफोन भी मिलेगा।
चिरंजीवी में 16 हजार से अधिक मरीजो ने लिया निःशुल्क उपचार का लाभ.........................
योजना में अब तक 31 हजार 175 पैकेज बुक हुए है जिनमें 16 हजार 426 मरीजो का उपचार प्राईवेट एवं सरकारी चिकित्सा संस्थानो में बिल्कुल कैशलेस हुआ है। प्राईवेट चिकित्सा संस्थानो में 7 हजार 282 एवं सरकारी चिकित्सा संस्थानो में 9 हजार 144 मरीजो का उपचार बिल्कुल निःशुल्क संभव हुआ है।
चिरंजीवी में अब तक 20 करोड़ से अधिक रूपयों का उपचार हुआ मुफ्त............................
योजना के तहत जिलें में 1 मई 2021 से अब तक मरीजो पर खर्च हुए कुल 20 करोड़ 46 लाख रूपयें राज्य सरकार द्वारा वहन किये गये है। जिले में चिरंजीवी योजना में 250 मरीजो के हार्ट के ऑपरेशन, 1 हजार 518 कैंसर रोगियो को किमोथेरेपी, 176 मरीजो का कैंसर का ऑपरेशन एवं 35 मरीजो को रेडियोथेरेपी का लाभ मिला है।  1285 मरीजो को हड्डीयों से जुड़ी बिमारीयों का उपचार व ऑपरेशन एवं 853 मरीजो का यूरोलॉजी से सम्बन्धी रोगो, 1973 मरीजो को डायलिसिस की निःशुल्क उपचार की सुविधा देकर  कर आमजन को राहत दी गई है।  
जिले में अब तक 2 लाख 49 हजार 14 परिवारो का हुआ पंजीकरण........................
जिले में कुल 3 लाख 41 हजार 188 जनआधार परिवार निवासरत है जिनमें से 2 लाख 10 हजार 6 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना के पात्र परिवार, 23 हजार 851 लघु सिमांत कृषक परिवार, 1 हजार 125 संविदा कार्मिक परिवार, 2 हजार 591 कोविड असहाय परिवार के साथ ही 11 हजार 441 जागरूक परिवारो ने 850 रूपये की प्रीमियम जमा करवार कर योजना में पंजीकरण करवा लिया है, इस तरह अब तक लगभग 73 फिसदी परिवारो का इस योजना में पंजीकरण हुआ है। सीएमएचओ डॉ शर्मा ने जिले में निवासरत सभी वंचित परिवारो से अपील की है की वे इस योजना में पंजीकरण करवायें जिससे बिमारीयों एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं में होने वाले मंहगे इलाज पर होने वाले खर्चो से बचा जा सकें।

RELATED NEWS