Breaking News

राजस्थान / Rajasthan: क्या है बीजेपी का MYY फैक्टर, विधानसभा चुनाव में एजेंडा बनाने की तैयारी

Rajasthan: क्या है बीजेपी का MYY फैक्टर, विधानसभा चुनाव में एजेंडा बनाने की तैयारी
Rajsamand today May 20, 2022 08:00 PM IST

Rajasthan Politics: राजस्थान (Rajasthan News) की राजधानी जयपुर (Jaipur News) में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी MYY पर फोकस करेगी यानी Mahila, Youth और Yojna फैक्टर. इतना ही नहीं पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि पार्टी महिलाओं, युवाओं और केंद्र की योजनाओं पर फोक कर इसे जनता के बीच लेकर जाए.

जयपुर. राजधानी जयपुर में बीजेपी पदाधिकारी की बैठक चल रही है. इस बैठक में पार्टी ने तीन वक्तव्य पास किए हैं. इन तीन वक्तव्य में एक वक्तव्य राजस्थान कि राजनीति पर भी है. आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने कहा है कि पार्टी को MYY पर फोकस करना चाहिए. ये MYY फैक्टर Mahila, Youth और Yojna. पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दी है कि पार्टी को महिलाओं, युवाओं और केंद्र की योजनाओं पर फोकस करके विकास की राजनीति को जनता तक ले जाना चाहिए. राजस्थान के वक्तव्य पर ये भी कहा गया है कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है.

बीजेपी के इस बैठक में दूसरा वक्तव्य केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल पूरा करने पर है. इस महीने के मोदी सरकार 8 साल पूरा करने जा रही है. बीजेपी इस मौके पर देशव्यापी कार्यक्रम करने जा रही है. पूरा कार्यक्रम 15 दिनों तक चलेगा.

चुनावी एजेंडा बनाने की तैयारी में बीजेपी

इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग जगहों पर प्रवास पर होंगे. ये कार्यक्रम 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहने वाला है. इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेता और मंत्री केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे मिलेंगे

बीजेपी की इस बैठक में तीसरा वक्तव्य चार राज्यों में मिले ऐतिहासिक जीत पर है. बीजेपी ने इस जीत का अभिवादन किया है. बीजेपी के तरफ से ये बताया गया है की कैसे उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार बीजेपी ने सरकार बनाई है. वहीं उत्तराखंड की विजय को भी पार्टी ने ऐतिहासिक बताया है.

RELATED NEWS