RBSE 12th Result 2020: राजस्थान बोर्ड कल शाम 4 बजे 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'कल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।' राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in .

गौरतलब है कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते बोर्ड ने 19 मार्च को परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बाद 10वीं और 12वीं की बची परीक्षाएं जून माह में ली गई थीं।
जो कोरोना के चलते परीक्षा नहीं दे सकें, उन्हें मिलेगा सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका
जो छात्र राज्य से बाहर होने या परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए या फिर कोरोना पॉजीटिव या क्वारंटाइन में होने जैसे कारणों से एग्जाम में नहीं बैठ सके, उन परीक्षार्थियों की परीक्षा सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ ली जाएगी।