RBSE Class 12 result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) की ओर से जून 2022 के पहले सप्ताह में कक्षा 12 के परिणाम 2022 की घोषणा करने की संभावना है. राजस्थान बोर्ड अजमेर आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. छात्र आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 को rajresults.nic.in पर भी देख सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च-अप्रैल में हुई थी. बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी. कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले घोषित किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 ऐसे कर सकेंगे चेक
स्टेप 1- राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- वहां अपना रोल नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4- 10वीं या 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
स्टेप 5- इसे चेक करें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंट आउट पास रख लें.
राजस्थान बोर्ड सिलेबस (Rajasthan Board Syllabus 2022) में 25 प्रतिशत कटौती की गई थी. बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिया था कि जो भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए हैं, स्टूडेंट्स को उनके बदले पूरे अंक दिए जाएं.

