Breaking News

राजस्थान / ग्रामीण ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से होगी शुरू, डॉ कृष्णा पूनियां ने ली बैठक

ग्रामीण ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से होगी शुरू, डॉ कृष्णा पूनियां ने ली बैठक
Rajsamand today ✍️✍️ October 02, 2022 08:11 PM IST

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के अंतिम चरण में 10 से 13 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसे लेकर रविवार को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया ने एसएमएस स्टेडियम में बैठक ली। बैठक में डॉ. पूनिया ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के पहलेे तीन चरणों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तर पर सम्पन्न हुई। खेल प्रतियोगिताओं में गांव -गांव व ढ़ाणी - ढ़ाणी में खेलों का वातावरण बनने के कारण युवाओं का रूझान खेलों के प्रति बढ़ा है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शहरी ओलम्पिक खेल आयोजन की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए।

डॉ पूनिया ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 33 जिलों के खिलाड़ी छह खेल कबड्डी, खो - खो, वालीबॉल, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट व हॉकी में 3700 पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेलों के खेल महाकुंभ के अंतिम पड़ाव को यादगार बनाने के लिए राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से तैयारियां की जा रही है। बैठक में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजूलाल गुर्जर, मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया सहित अन्य मौजूद रहें।

RELATED NEWS