Breaking News

राजसमन्द / 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी:राजसमंद में लड़कियों से पिछड़े लड़के, साइंस 97.30%, कॉमर्स का 97.37% रहा रिजल्ट

12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी:राजसमंद में लड़कियों से पिछड़े लड़के, साइंस 97.30%, कॉमर्स का 97.37% रहा रिजल्ट
Rajsamand today June 01, 2022 09:30 PM IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजसमंद में साइंस और कॉमर्स दोनों में ही लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजसमंद जिले में 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.30% रहा जबकि कॉमर्स का रिजल्ट 97.37% रहा। 12 वीं विज्ञान के परिणाम में राजसमन्द प्रदेश में पांचवे स्थान पर रहा। जबकि 12 कॉमर्स के रिजल्ट में 16वें स्थान पर रहा। ​​​​​​​​​​​​​साइंस स्ट्रीम के लिए कुल 1,973 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए थे। इसमें से 1062 लडके थे और 911 लड़कियां। कुल 1,962 स्टूडेंट ने एग्जाम दिया। जिले में 763 लड़के फर्स्ट डिवीजन से पास हुए, 251 लड़के सेकेंड डिवीजन जबकि 1 लड़का थर्ड डिवीजन से पास हुआ। कुल मिलाकर 1018 लड़के पास हुए। इस तरह लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 96.77 रहा। वहीं 12वीं साइंस में 713 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई, 713 लड़कियां सेकेंड डिवीजन और 178 लड़कियां थर्ड डिवीजन से पास हुई। कुल 891 लड़कियां पास हुई और उनका पासिंग पर्सेंटेज 97.91 रहा।

कॉमर्स में भी लड़कियों ने मारी बाजी
12वीं कॉमर्स के एग्जाम के लिए कुल 284 लड़कों का रजिस्ट्रेशन हुआ था उसमें से 280 लड़कों ने एग्जाम दिया। इसमें से 164 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 81 लड़के सेकेंड जबकि 25 लड़के थर्ड डिवीजन से पास हुए। 12वीं कॉमर्स में लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 96.43 रहा। वहीं 177 लड़कियों का 12वीं कॉमर्स के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था उसमें से 176 लड़कियों ने एग्जाम दिया और 124 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन, 47 लड़कियां सेकेंड और 3 लड़कियां थर्ड डिवीजन से पास हुई। कॉमर्स में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 98.86 रहा।

RELATED NEWS