Breaking News

राजसमन्द / मधुकर रक्तपेढ़ी के तत्वाधान में 20 युवकों ने किया रक्तदान

मधुकर रक्तपेढ़ी के तत्वाधान में 20 युवकों ने किया रक्तदान
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora June 19, 2020 09:08 PM IST

राजसमन्द : 19 जून 2020 , राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के 50 वें जन्मदिवस पर NSUI के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक चौधरी के निर्देशन पर मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द के तत्वावधान में 20 युवाओं ने आर. के. चिकित्सालय राजसमन्द के ब्लड बैंक पहुंच कर स्वैच्छिक रक्तदान एवं 7 युवाओं ने संकल्प पत्र भरकर जन्मदिन मनाया । 

           मधुकर रक्त पेढ़ी के सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि वर्तमान में रक्त की निरन्तर कमी के कारण एक अनुकरणीय पहल पर आज इन युवाओं ने अपने राष्ट्रीय नेता के जन्मदिवस पर रक्तदान कर महान ओर पुनीत कार्य करने पर मधुकर रक्त पेढ़ी द्वारा  सभी युवा रक्तवीरों का रक्तदान प्रशस्थिका प्रदान कर सम्मान किया ।

      इस दौरान मधुकर रक्त पेढ़ी के संयोजक सुनील जोशी, सचिव प्रदीप खत्री , रतन लाल जाट, आर के ब्लड बैंक के जुगल किशोर पालीवाल, राधेश्याम सुखवाल, मुकेश कुमावत, ओम प्रकाश डामोर, रमेश कुमावत के निर्देशन में रक्तदान करवाया गया।

RELATED NEWS