Breaking News

राजसमन्द / जिले के 23 भामाशाहों ने गोद ली 29 पंचायत

जिले के 23 भामाशाहों ने गोद ली 29 पंचायत
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 14, 2020 08:59 PM IST

 जिले में कोरोना महामारी को देखते हुए राजसमंद उपखंड क्षेत्र के 23 भामाशाह ने। 29। पंचायतों को गोद लिया हैं।जिसमें निर्धन एवं असहाय लोगों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। राजसमंद उपखंड मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि जिले के 23 भामाशाहों ने 29 पंचायतों को गोद लिया है। भामाशाह गोद ली हुई पंचायतों में निर्धन एवं असहाय लोगों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करेंगे। उन्होंने बताया कि भामाशाह सुनील नेशनल ने आत्मा पंचायत, गणेश कुमावत ने बडारड़ा, गोवर्धन तेली ने बामन टुकड़ा, देवीलाल कुमावत ने भाणा, जेके टायर ने भाटोली, भावा, एमडी एवं पीपली आचार्यन, रोशन बापना ने बिनोल, देवी सिंह बोरज, सोहनलाल ने देवपुरा, नाथू सिंह ने धायला, बहादुर सिंह ने फरारा, शांतिलाल कोठारी ने कानादेव का गुड़ा, मदन तेली ने केलवा, नाथू सिंह ने खटामला, दिग्विजय सिंह भाटी ने मोही, फतह सिंह ने मुंडोल, दिनेश बड़ाला ने पडासली, महेश प्रताप सिंह ने पसूंद, श्याम सुंदर पालीवाल ने पिपलांत्री, अमित बोल्या ने पीपरड़ा, राधेश्याम सोनी मार्बल ने पुटोल, विक्रम सिंह भाटी राज्यावास, आर के मार्बल ने साकरोदा, संघटकला, घाटी एवं सुंदरचा व देवेंद्र पालीवाल ने तासोल पंचायत को गोद लिया।

RELATED NEWS