Breaking News

राजसमन्द / 29 रोगियों की सूचना आज चिकित्साटीम पंहुची और सभी के स्वास्थ की जांच की

29 रोगियों की सूचना आज चिकित्साटीम पंहुची और सभी के स्वास्थ की जांच की
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 26, 2020 04:18 PM IST

राजसमंद पंचायत समिती के एमडी पंचायत मे अन्य राज्यों और भीलवाडा के सम्पर्क मे आये 29 रोगियों की सूचना आज चिकित्साटीम पंहुची और सभी के स्वास्थ की जांच की। इनमे से आधा दर्जन रोगियों को खांसी और जुखाम के साथ बुखार की शिकायत पर जिला आर के चिकित्सालय भेजकर उनके स्वास्थ की जांच करवायी गयी। जबकि अन्य रोगियों को भी आगामी दिनों मे एतिहातन होम आईसोलेटेड किया गया है। इसके साथ ही उनके परिवारजनों और पडौसियों को भी हिदायत दी गई है कि इनके सम्पर्क मे नही आयें और घरों मे रहें। अपने घर से बाहर निकलने से यह वायरस पूरे गांव मे फैल सकता है। अचानक गांव मे टीम आने से तमाशबीनों की भीड जमा होने लगी जिसे पुलिस ने समझाईशकर घरों मे भिजवाया और भीड नही करने की हिदायत दी।

RELATED NEWS