Breaking News

राजसमन्द / भीषण सड़क हादसे में 4 पैसेंजर्स की मौत : ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस , 7 घायल

भीषण सड़क हादसे में 4 पैसेंजर्स की मौत : ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस , 7 घायल
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 15, 2022 09:35 AM IST

भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 यात्री घायल हो गए.  ओवरटेक करने के कारण निजी बस ट्रेलर में जा घुसी।  बस जयपुर जा रही थी।  दुर्घटना रविवार सुबह राजसमंद के चारभुजा में हुई।

बताया जा रहा है कि उदयपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस जयपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश में मानसिंहजी का गुड़ा गांव के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे के बाद तेज आवाज हुई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। उन्होंने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिए। बस के अंदर से घायलों को निकाला और हॉस्पिटल भिवाया। हादसे की सूचना पर चारभुजा, आमेट पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची है। घटनास्थल का कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने भी दौरा किया।

RELATED NEWS