कोविड-19 वायरस से उत्पन्न आपदा में सहायता के लिए भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत द्वारा विधायक मद से मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा कराने पर 40 लाख रुपये की स्वीकृति भीम विधानसभा क्षेत्र के लिए हुई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन एवं सहायता अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि प्राप्त सहायता के तहत भीम पंचायत समिति के लिए 25 लाख रुपये तथा देवगढ़ पंचायत समिति के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर ने दोनों पचायत समिति के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस राशि का उपयोग लाॅकडाउन से प्रभावितों को खाद्य सामग्री पैकेट वितरण के लिए करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें संबंधित पंचायत समिति को कार्यकारी एजेन्सी नियुक्त किया गया है।
जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्राप्त राशि पंचायत समितियों को आवंटित
जिला कलक्टर ने बताया कि गत दिनों भीम एवं देवगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा 18 लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करायी गई थी। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने पर यह राशि दोनों पंचायत समितियांे को आवंटित की गई है। आदेश के अनुसार भीम पंचायत समिति को 10 लाख तथा देवगढ़ पंचायत समिति को 8 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। जिसके व्यय के लिए जिला कलक्टर ने संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

