Breaking News

राजसमन्द / राजनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ खेलते हुए से 6 आरोपी गिरफ्तार

राजनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ खेलते हुए से 6 आरोपी गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 13, 2020 08:27 PM IST

राजनगर पुलिस द्वारा आज  जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है  जानकारी के अनुसार भुवन भुषण यादव पुलिस अधीक्षक राजसमंद, श्री राजेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमंद व श्री गोपालसिह भाटी वृताधिकारी वृत राजसमंद के निर्देशन में  थानाधिकारी थाना राजनगर के नेतृत्व में लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यावाही  जाब्ते को गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चारभुजा मंदिर मालीवाडा के सामने खाली पडी जगह पर ताश के पत्ते से जुआ खेल रहे हैं जिस पर सउनि  व जाब्ते के रवाना हो चारभुजा मंदिर मालीवाडा के सामने खाली पडी जमीन पर पहुंचे, जहां जुआ खेल रहे व्यक्तियों को दबीश दे पकड़ा गया। जुआ खेल रहे व्यक्तियों में 1 गिरीराज पिता गोपाललाल वैरागी निवासी मालीवाडा 2 रमेश पिता बालु जी भोई निवासी भोईवाडा 3 बाबुलाल पिता परसराम माली निवासी मालीवाडा 4 संग्रामसिह पिता केसरसिह रावत निवासी बदनोर चैराया भीम हाल रमेश माली के मकान मालीवाडा 5 महेन्द्र पिता भैरूलाल माली निवासी मालीवाडा 6 बंशीलाल पिता नारायणलाल माली निवासी मालीवाडा के कब्जे से मौके पर पुलिस द्वारा 10110 रूपये व ताश के पतों को जब्त किया जाकर मुल्जिमानो के खिलाफ जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

 

 

     

RELATED NEWS