राजसमन्द18 अप्रैल/ जिले में कोरोना महामारी से बचने के लिए जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय राजसमंद को क्वाॅरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें अन्य जिलों से आने वाले व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में जांच करवाने के पश्चात् 14 दिन के लिए क्वाॅरेंटाइन किया जाता है। वर्तमान में 61 लोग क्वाॅरेंटाइन में है। इन व्यक्तियों को प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से प्रात 9 बजे तक योग का अभ्यास करवाया जाता है।
उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आपके आस-पड़ोस में जो भी व्यक्ति दूसरे जिले से आता है। उसकी सूचना उपखंड कार्यालय के कंट्रोल रूम में दें। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 02952-225520 है। उन्होंने संक्रमण की स्थिति में निपटने में सहयोग की अपील की।

