राजसमन्द 8 जून/ जिला कलक्ट्रेट में स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घण्टों के दौरान राजसमन्द क्षेत्र मेंं 7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि आमेट में 3 मि.मी. वर्षा हुई है।
आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार गत एक जून से लेकर अब तक आमेट में 3, भीम में 6, देवगढ़ में 10, नाथद्वारा मेें 11 रेलमगरा में 35 तथा राजसमन्द में 31 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

