Breaking News

राजसमन्द / अवैध खनन करते 9 वाहन जब्त किए और 4 खनन माफियाओं को गिरफ्तार

अवैध खनन करते 9 वाहन जब्त किए और 4 खनन माफियाओं को गिरफ्तार
Rajsamand today March 07, 2022 03:41 PM IST

केलवा पुलिस ने रविवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहन जब्त किए और 4 खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया है । खनन माफिया रात के अंधेरे में आमेट उपखंड के जैतपुरा चारागह भूमि से अवैध खनन कर रहे थे । प्रतिदिन 500 टन फेल्सपार निकाला जा रहा था , लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई , जिससे जिम्मेदारों की मिलीभगत होने की भी आशंका है । अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व नुकसान हो रहा था । साथ ही वन्यजीव भी जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र में आने लगे थे । खनन माफियाओं को खौफ होने के कारण ग्रामीण भी इनका विरोध नहीं कर रहे थे । उच्च क्वालिटी का पत्थर होने के कारण 1500 से 2 हजार रुपए टन से बेचा जाता है । केलवा थाना अधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि • जेतपुरा में अवैध खनन होने की जानकारी मिली थी । अवैध खनन की जगह पुलिस के जवान को निगरानी के लिए लगा दिया । इस पर रात के अंधेरे में खनन करने पहुंचे लोगों से वैध कागज होने के बारे में पूछताछ की गई । अवैध रुप से खनन करना पाए जाने पर 2 जेसीबी , 3 डंपर , 2 टैक्टर और 2 बाइक को जब्त किया गया । पुलिस ने आगलगांव निवासी दिनेश पुत्र धनराज गुर्जर , जेतपुरा निवासी प्रकाश पुत्र रतनलाल जाट , आगलगांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र किशनलाल गुर्जर और धांयला निवासी धर्मेंद्र पुत्र सोहनलाल भील को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक है , पुलिस अवैध खनन करने वालों के बारे में इनसे पूछताछ कर रही है ।

RELATED NEWS