Breaking News

राजसमन्द / डोर-स्टेप वितरण के माध्यम से आंवटित खाद्यान का 97 प्रतिशत वितरण

डोर-स्टेप वितरण के माध्यम से आंवटित खाद्यान का 97 प्रतिशत वितरण
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 11, 2020 09:18 PM IST

 जिले में कोरोना वायरस से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत चयनित अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं एपीएल से चयनित 2 लाख 23 हजार 267 परिवारों के लिये अप्रैल माह में 4561.783 मै.टन गेहूं आवंटन किया गया।  जिसका चयनित उपभोक्ताओं को प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाये गये वाहनों से डोर-स्टेप वितरण के माध्यम से आंवटित का 97 प्रतिशत का वितरण करवा दिया एवं शेष वितरण वर्तमान में हो रहा है।जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार माह अप्रैल के लिये भारत सरकार से प्राप्त अतिरिक्त गेहूं का जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाये गये वाहनों से राज्य कर्मचारी की मौजूदगी में डोर-स्टेप डिलेवरी 15 अप्रैल से वितरण करवाया जायेगा।इसके अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं एपीएल से चयनित परिवारों को उपलब्ध करवाया जायेगा। उक्त गेहूं उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रति यूनिट निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा।

RELATED NEWS