Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने, नवजात कन्या को हाईवे किनारे फेंक गए निर्दयी माता पिता,

राजसमंद में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने, नवजात कन्या को हाईवे किनारे फेंक गए निर्दयी माता पिता,
Rajsamand today ✍️✍️ July 15, 2024 01:44 PM IST

 सूचना के बाद राजनगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर,

 प्रशासनिक अधिकारियों सहित मेडिकल टीम को भी बुलवाया गया,

राजनगर थाने के सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय के पास की घटना,

 

राजसमंद मैं मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जब एक दिन की मासूम नवजात बच्ची को किसी ने झाड़ियां में फेंक दिया। सूचना के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला आर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय के सामने बने खुले मैदान में झाड़ियां के पास एक नवजात के रोने की आवाज आयी। कॉलेज के बाहर घूम रहे छात्रों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच कर देखा और बच्ची को उठाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने बच्ची को बरामद कर जिला आरके चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों का कहना है प्रारंभिक तौर पर बच्ची की उम्र एक या दो दिन है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED NEWS