Breaking News

राजसमन्द / युवा कलाकारों का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का सुनहरा अवसर

युवा कलाकारों का राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का सुनहरा अवसर
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 28, 2020 08:23 PM IST

 

    राजसमन्द 28 दिसम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2021 में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 तक 15 से 29 वर्ष के मध्य होगी, के लिये का पंजीयन प्रारंभ हो गये है।

    जिले में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला युवा बोर्ड पवन घोसलिया ने बताया कि इच्छुक कलाकार राजस्थान युवा बोर्ड की बेबसाईड ूूूwww.rajasthanyouthboard.com and

http://WWW.rajasthanyouthboard.com/registration2021.php 

पर अपना पंजीयन करवा सकते है।

    उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव 2021 से संबंधित दिशा निर्देश व नियम शर्ते बोर्ड की वेबसाईड पर उपलब्ध है। जिनके अनुसार आप अपनी कला का विडियों रिकार्ड कर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर उसका यूआरएल या लिंक पंजीयन फार्म के साथ 29 दिसम्बर को सांय 5 बजे तक कॉपी/शेयर/एड कर सकते है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित युवाओं या कलाकारों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021 में भाग लेने का अवसर मिलेगा ।

RELATED NEWS