Breaking News

राजसमन्द / केलवा में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, 75 फिट लम्बा तिरंगा झंडा के साथ सेकड़ो लोगो ने लिया रैली में भाग, जगह जगह ग्रामीणों ने कि पुष्प वर्षा

केलवा में भव्य तिरंगा यात्रा निकली, 75 फिट लम्बा तिरंगा झंडा के साथ सेकड़ो लोगो ने लिया रैली में भाग, जगह जगह ग्रामीणों ने कि पुष्प वर्षा
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora August 06, 2022 02:38 PM IST

 

 

केलवा। क्षेत्र में रुपालो भारत रुपालो केलवा के तहत भव्य तिरंगा यात्रा शनिवार को 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें मुख्य रूप से 75 फिट लम्बाई का तिरंगा झंडा लिया गया, इस रैली में केलवा क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओ के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया। रैली में भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, फौजी आदि के वेश भूषा में बच्चो ने भाग लिया, जिनके हर एक हाथ मे तिरंगा लहराता दिखा। इस आयोजन की सुरुवात राजकीय कन्या विद्यालय में सुरु किया गया। आयोजन कर्ता मोहन-कन्हैया चेरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द कोठारी ने किया।

रैली का मार्ग शुभारंभ गर्ल्स स्कूल (पुरानी बडी स्कुल) से चारणा की खाली, सदर बाजार, छत्री चौक, धोडी बावडी, रामद्वारा, खटीक मोहल्ला, छत्री चोक, कुम्हार, मोहल्ला, रामपोल, राधा कृष्ण जल मंदिर, पुरानी रोड़ होते हुए पूर्ण कन्या विद्यालय   (पुरानी बडी स्कुल) पहुचा जहा पर राष्ट्र गान का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर रैली (यात्रा) का पुष्प वर्ष कर स्वागत किया जाएगा। रुपालो भारत, रुपालो केलवा समस्त विद्यालय परिवार समस्त ग्रामवासी केलवा। तिंरगा रैली के कार्यक्रम संयोजक महेंद्र कोठारी, बीजेपी जिला अध्यक्ष मानसिंह बाहरठ्, पूर्व विद्यायल बंशीलाल खटीक, पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह राठौड़, कैलाश जोशी, मुकेश भार्गव, मनीष पालीवाल, नरेन्द्र बोहरा, मुकेश कोठारी, सुरेश सोनी, महेन्द कोठारी (अपेक्ष), प्रकाश चपलोत, राजकुमार पालीवाल, राम लाल तेली, अनिल पालीवाल, कमलेश पालीवाल, प्रिंस कोठारी, पियुष पारीक, राहुल पालीवाल, प्रदीप पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED NEWS