राजसमंद के भीम थानाक्षैत्र के बरार मे आज एक बडा हादसा पेश आया। जिसमे दो ट्रेलर और दो जीपों की जोरदार भिडंत हो गयी। घटना मे एक ट्रेलर चालक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी। जबकि बाकी तीन घायलों का भीम सीएससी मे उपचार जारी है। यह पूरी घटना सडक किनारे बेतरतीब खडी एक जीप को बचाने के प्रयास मे हुई। घटनास्थल के सामने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मे पूरी घटना लाईव कैद हो गयी। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि जीप को बचाकर ट्रैलर चालक दूसरी तरफ घूम गया और सामने आ रही ट्रेलर से भिड गया।

एक ट्रेलर मे भरे बडे पाईप के कारण पूरा रास्ता करीब आधा घण्टे के लिये जाम हो गया। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और पाईप और वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। गौरतलब है कि कल ही गोमती से ब्यावर फोरलेन का शिलान्यास हुआ है इस ईलाके मे मेघा हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक होने से आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। लेकिन यह फोरलेन बनने के बाद सडक दुर्घटनाओं मे कमी आने की संभावना है।

