राजसमंद :निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा समय-समय पर मतदाता फोटो पहचान पत्र के वितरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार मतदाताओं को ईपिकवितरण यह कार्यवाही सुनिश्चित की जानी है इसका संबंध में 6 अक्टूबर को डाक विभाग से उपस्थित अधिकारियों की बैठक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में आयोजित की गई उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 22 के संदर्भ में मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन पश्चात निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया के दौरान पंजीकृत किए गए नवीन मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं इस अवधि के दौरान प्राप्त डुप्लीकेट ईपिको वितरण करने हेतु प्रत्येक मतदाताओं को पृथक पृथक बंद लिफाफे जिससे वेलकम लेटर एवं मतदाता फोटो पहचान पत्र होगा जो संबंधित मतदाताओं को डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से निवास स्थान पर वितरित कराया जाएगा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाताओं को उनके घर पर ही मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध हो सके उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इस को मध्य नजर रखते हुए भारतीय डाक विभाग स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरण कराए जा रहे हैं जिस से संबंधित मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उनको घर पर उपलब्ध हो सके।

