राजसमदं के रेलमगरा कस्बे मे पछमता गांव मे कृषि कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजन उसे रेलमगरा सीएससी लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर पूरे मामले की जानकारी ली और परिजनों से शिकायत लेकर सीआरपीसी 174 मे मर्ग दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया है। थानाधिकारी छगन लाल ने बताया कि लाक डाउन के दौरान मृतक बाबूलाल अपने ससुराल मे खेत पर गेहूं निकालने मे मदद करने आया था। तभी काम करने के दौरान उसके सीने मे दर्ज हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी है।

