Breaking News

राजसमन्द / होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किये जाने पर हुई कार्यवाही , लगाया 1000 रुपये का जुर्माना

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन किये जाने पर हुई कार्यवाही , लगाया 1000 रुपये का जुर्माना
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 23, 2020 09:58 PM IST

  जिला कलेक्टर महोदय राजसमंद के निर्देशों की पालना में जिले के सभी तहसीलों में उपखण्ड अधिकारी , तहसीलदार , विकास अधिकारियों व सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थापित संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों व होम क्वारंटाइन व्यक्तियों का निरीक्षण किया गया । उल्लंघन पाए जाने पर जिले भर में 22 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई । 22 व्यक्तियों को उनके घरों से स्थानांतरित कर विद्यालयों , संस्थाओं में क्वारंटाइन किया गया ।राजसमंद उपखण्ड के एक व्यक्ति विनोद कछवाहा पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया व एक व्यक्ति गमेर सिंह भूदान पर अभद्रता के कारण क्वारंटाइन अवधि बढ़ाई गई । उपखण्ड नाथद्वारा में 2 , रेलमगरा में 1 , राजसमंद में 2 , आमेट में 3 , कुंभलगढ़ में 2 , देवगढ़ में 10 व भीम में 2 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई । आगे भी बाहर से आए व्यक्तियों द्वारा होम क्वारंटाइन की पालना नहीं करने पर 1000 रुपए जुर्माना व अन्य कानूनी कार्यवाही की जाएगी । इनका रोजाना निरीक्षण किये जाने व सख्त कार्यवाही के निर्देश है । अतः सभी क्वारंटाइन प्रवासी राज्य सरकार के निर्देशों की कठोरता से पालना करें ।

RELATED NEWS