राजसमंद: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं दल ने सियाणा एवं आमेट में कार्यवाही की।सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि सियाणा स्थित भोलेनाथ मिष्ठान भण्डार के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत तेल का एक नमुना लिया गया तथा वहां अवधिपार 30 लीटर कोल्डड्रिंक व सोड़ा वाटर, 7 किलोग्राम सोन पपड़ी तथा जलेबी तैयार करने के लिये रखा गये 30 लीटर खराब बदबूदार घोल व दही को जनहित में नष्ट करवाये गये।टीम द्वारा सियाणा स्थित जनता ट्रेडिंग कम्पनी से काज का एक नमुना तथा मौके पर अवधि पार पाये गये 10 किलोग्राफ अचार को नष्ट करवाया गया। आमेट क्षेत्र से श्रीनाथ मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण कर सोनपापड़ी का एक नमुना लिया गया तथा वहां पाये गये 10 किलोग्राफ सोनपपड़ी को मौके पर नष्ट करवायसा गया। लिये गये सभी नमुनो को जांच हेतु जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर में भिजवाया जायेगा तथा जांच रिपोर्ट पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रेमचन्द शर्मा, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र डांगी तथा सहायक श्री महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

