सरकार द्वारा लाक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले चयनित बडे उद्योग समूहों मे एतिहात रखते हुए काम शुरु करने की स्वीकृति मिलने के बाद राजसमंद के हिन्दुस्तान जिंक मे सशर्त आवाजाही शुरु हो गयी है लेकिन जिंक प्रशासन ने सभी कर्मचारीयों और अधिकारीयों के लिये मास्क और सैनेटाईजर के लिये प्रवेश द्वारा के पास गैलेरी बनायी गयी है। जिसमे सोशियल डिस्टैंसिंग की पालना करते हुए गैलेरी मे पांच सैकेण्ड रुककर प्लांट मे प्रवेश करने और निकलते समय ग्लब्स और मास्क लगाना आवश्यक है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा संचालित डीएवी विद्यालय को आईसोलेशन वार्ड मे तब्दिल कर दिया गया है। प्लांट मे काम के दौरान करीब तीन मीटर की दूरी से ही कार्य संचालित करवाया जा रहा है। प्रतिदिन काम आने वाले सभी औजारों और टैबल कुर्सी को भी सैनेटाईज किया जा रहा है। मैनेजमैंट द्वारा साधारण बिमारीयों को लेकर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

