Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद विधायक स्व किरण माहेश्वरी के निधन के बाद आज से उनकी अस्थि कलश यात्रा राजसमंद मे शुरु

राजसमंद विधायक स्व किरण माहेश्वरी के निधन के बाद आज से उनकी अस्थि कलश यात्रा राजसमंद मे शुरु
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 25, 2020 05:56 PM IST
भाजपा की कद्दावर नेता और राजसमंद विधायक स्व किरण माहेश्वरी के निधन के बाद आज से उनकी अस्थि कलश यात्रा राजसमंद मे शुरु हुई। इस मौके पर उनके पति और बेटे के साथ बेटी और बहु भी सम्मिलित हुए। उनके अस्थि कलश को लेकर गढबोर मे चारभुजा मंदिर मे दर्शनों के बाद शुरु हुई यह यात्रा पडासली होते हुए आसपास गावों मे होकर बामन टूंकडा पंचायत मे पंहुचे। जहां मौजूद सैंकडो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अस्थियों पर पुष्प वितरितकर उन्हे श्रृद्धांजली दी। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 पंचायतों मे भ्रमण किया जायेगा। इस प्रकार होते हुए उनके परिजन मातृ कुण्डिया मे जाकर अस्थियों का विसर्जन करेंगे। गौरतलब है कि माहेश्वरी के निधन के बाद होने वाले उपचुनावों मे उनकी पुत्री अथवा बहु का नाम सामने आ रहा है। इस अस्थि कलश यात्रा को राजनैतिक मायनों से भी जोडकर देखा जा रहा है।

 

RELATED NEWS