Breaking News

राजसमन्द / स्वास्थ का परीक्षण और परिवार के बाद मौहल्ले मे सर्वेकार्य जारी

स्वास्थ का परीक्षण और परिवार के बाद मौहल्ले मे सर्वेकार्य जारी
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 08, 2020 08:01 PM IST

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अन्य जिलों और प्रदेशों से चोरी छिपे आरहे प्रवासियों को क्वारैंटाईनकर सैन्टर पर इनके स्वास्थ का परीक्षण और परिवार के बाद मौहल्ले मे सर्वेकार्य जारी है। इस कार्य मे स्वास्थ विभाग द्वारा लगाये गये कर्मवीर अपनी जान जोखिम मे डालकर अपनी सेवाएं दे रहे है। ये महिलाएं सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए लगातार सर्वेकर उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय तक भेज रही है। इन क्वारेंटाईन सेन्टरों मे अधिकतर मुम्बई और गुजरात मे रहने वाले प्रवासी राजस्थानी है जिनमे कुछ सरकार से ईजाजत लेकर और कुछ चोरी छिपे अवैध वाहनों से अपने गांव पंहुच गये है। इसके साथ ही ये मेडीकल टीमें प्रतिदिन सर्वेकर नये आने वाले लोगों और परिवारों पर नजर बनाये हुए है ताकि संक्रमण फैलने से पूर्व उन्हे क्वारेंटाईन किया जा सके।

RELATED NEWS