Breaking News

राजसमन्द / परिवार पर सितम क्वारेंटाईन के बाद खुद के पिता और भाई ने अमानवीय तरीके से मारपीट कर किया लहुलूहान

परिवार पर सितम  क्वारेंटाईन के बाद खुद के  पिता और भाई ने अमानवीय तरीके से मारपीट कर  किया लहुलूहान
Rajsamand today ✍️✍️ सुनील जैन June 09, 2020 07:40 PM IST

राजसमंद के आमेट थानाक्षैत्र के ढेलाणा गांव मे कोरोना संक्रमण के कारण देश मे आये एक परिवार को क्वारेंटाईन के बाद खुद के परिवार मे ही क्वारेंटाईन किया गया। इस दौरान उसके पिता और भाई ने अमानवीय तरीके से मारपीट कर लहुलूहान कर दिया और पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान परिवार ने एक विडियो बनाकर सोशियल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मीडिया ने इस परिवार से सम्पर्क किया और आमेट थानाधिकारी को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पंहुची और हालात का जायजा लेकर जांच शुरु कर दी है।  पीडित परिवार का कहना है कि उसे खुद के घर मे भी डर लगने लगा है। वे कभी भी घर मे घुसकर बच्चों और परिवार के साथ मारपीट करते है। ऐसे मे परिवार बेसहारा हो गया उस घर मे खाना बनाकर रहने की स्थिती भी नही बची है। ऐसे मे परिवार ने मीडिया से सुरक्षा और कार्यवाही की गुहार लगायी है।

सोहनलाल कुमावत  मुखिया,पीडित परिवार

सोहनलाल कुमावत  मुखिया,पीडित परिवार 

RELATED NEWS