Breaking News

राजसमन्द / एजी बीजू जार्ज जोसेफ का तीन दिवसीय दौरा पूर्ण, भीम सीओ सर्कल कार्यालय का क्या निरीक्षण, अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश, निरीक्षण के बाद एडीजी जयपुर के लिए हुए रवाना,

एजी बीजू जार्ज जोसेफ का तीन दिवसीय दौरा पूर्ण,     भीम सीओ सर्कल कार्यालय का क्या निरीक्षण,     अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश,     निरीक्षण के बाद एडीजी जयपुर के लिए हुए रवाना,
Rajsamand today March 01, 2026 05:32 PM IST

 

राजसमंद जिले के भीम में आज जयपुर कार्मिक विभाग के पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक बीजू जॉर्ज जोसफ टीन दिन दौरे के बाद भीम पहुंचे और भीम पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भीम सीओ सर्किल के पुलिस के आलाअधिकारियों की क्राइम बैठक भी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इससे पूर्व पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भीम डीएसपी राकेश वर्मा ने पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक की अगवानी की । बैठक के दौरान भीम सी आई सवाई सिंह, देवगढ़ सी आई मुकेश चौधरी, सी आई दौलत सिंह, अन्य पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद अतिरिक्त महानिदेशक बीजू जॉर्ज जोसफ IPS जयपुर के लिए हुए रवाना।

RELATED NEWS