● एक महान योद्धा, नायक, विद्वान और समाजसेवी थे डॉ. भीमराव :- एबीवीपी
● सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने वाला छात्र संगठन है अभाविप :- किशन गुर्जर
राजसमंद:- आज दिनांक 6 दिसम्बर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजसमंद द्वारा शहर के वीर सावरकर मार्ग स्थित अंबेडकर सर्किल पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महापरिनिर्वाण दिवस को समरसता दिवस मनाया गया। जिला सयोंजक किशन गुर्जर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस एबीवीपी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। बाबा सहाब विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए जो सपने देखे थे, हम उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर एबीबीपी समाज में सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला सयोंजक किशन गुर्जर, जिला सह सयोंजक भगवत सिंह, उदयपुर विभाग एसएफ़एस प्रमुख कन्हैया लाल कुमावत, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प जिला सयोंजक नीलेश पालीवाल, सह सयोंजक विक्रम सिंह चौहान, जिला महाविद्यालय प्रमुख जयेश पालीवाल, राजनगर मंत्री अनुराग यादव, धोइंदा नगर मंत्री राकेश पालीवाल, नितिन खिंची लीलाधर गुर्जर, गोपीलाल गायरी, धर्मेश गुर्जर, मुकुल भोई, हुक्म सिंह, मनीष कुमावत, कमलेश खराड़ी, दिनेश नाथ योगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आमेट:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आमेट ने बाबा साहब के पुण्य तिथि के रूप में समरसता दिवस मनाया। एबीबीपी द्वारा भोपजी खेडा स्थित भील बस्ती के बच्चो को स्लेट कॉपी एव पढ़ने के सामान बाटे तथा बाबा साहब की जीवनी पर संगोष्टी आयोजित हुई। इस अवसर पर नगर मंत्री कार्तिकेय बटवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिंह चुंडावत, नगर सहमंत्री चंदन सिंह, सुनील शर्मा, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष कमलेश बागवान, एसएफ़एस प्रमुख अनिल सेन एव नरपत सिंह उपस्थित थे ।
देवगढ़:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवगढ़ द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की छवि पर माल्यार्पण कर महापरिनिर्वाण दिवस को समरसता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश कुमार, एनएसएस जिला संयोजक भेरूलाल, जिला निजी विद्यालय संयोजक प्रेम चन्द्र रेगर, नगर सहमंत्री रमेश नाथ, पारस नाथ, विशाल गोयल, धर्मेश रेगर, विष्णु रेगर, कालूराम, गोविंद भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुम्भलगढ़:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुम्भलगढ़ द्वारा परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉ भीमराव अंबेडकर की पूर्णतिथि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सोहनी चदाणा, नरेंद्र सिंह सोलंकी, दीना खरवड़, जगदीश मेघवाल, प्रेमा चदाणा, करिश्मा लौहार, मीरा कुमारी भील, ललित कुमार भील, देवी दसाणा, पूनम शर्मा सहित विद्यार्थी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केलवा:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केलवा ने बाबा साहब की पुण्यतिथि के रूप में समरसता दिवस मनाया गया। परिषद द्वारा केलवा बस स्टैंड पुष्पांजली अर्पित की गई इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य संजय सावंरिया, नगर मंत्री ओमप्रकाश पूर्बिया, जावेद , दीपक रतन लाल भील आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

