Breaking News

राजसमन्द / अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन : प्रतिनिधि सभा में आज होगा सामाजिक विषयो पर संवाद एवं मंथन

अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन : प्रतिनिधि सभा में आज होगा सामाजिक विषयो पर संवाद एवं मंथन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 22, 2023 08:18 PM IST

✍️✍️(-सहयोग )नीलेश पालीवाल 

राजसमन्द  : अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन मेनारिया, नागदा और पालीवाल समाज की समस्त श्रेणियों का  महासम्मेलन द्वारकेश वाटिका कांकरोली में आयोजित हो रहा है । इसको लेकर समाज की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सम्मेलन में शुक्रवार की शाम से ही समाज के लोग जुटना शुरू हो गए हैं। इस अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण महाअधिवेशन में काकंरोली की द्वारकेश वाटिका में सैंकड़ो से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगे । पालीवाल मूल के 650 गाँवों में टोलिया बनाकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओ ने आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार व निमंत्रण का कार्य किया । इस महासम्मेलन में  मेवाड़ में बसे 24,44,12 खेडा पालीवाल, बड़ा पालीवाल, और सभी श्रेणियों  52 खेडा मेनारिया, 16 खेडा नागदा ब्राहमण राजसमन्द, उदयपुर, चितोड़गढ़, भीलवाडा, प्रतापगढ़, नीमच, मंदसोर जिलो के गाँवों के चोखले और मेवाड़ से बाहर गए समाजबंधू जो जयपुर, इंदौर, भोपाल,  उज्जेन, मालवा, मध्यप्रदेश, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा पुरे देश से सभी सामाजिक बंधू और समाज के प्रतिनिधि इस महासम्मेलन के साक्षी बनेंगे । आयोजन को लेकर पंजीकरण, स्वागत, संचालन, इतिहास प्रकाशन, आवासीय,  भोजन, पांडाल, जल, पार्किंग, आई टी व मीडिया, सुरक्षा व्यवस्था,  सहित कई समितियों  द्वारा तेयारियो को पूर्ण किया गया ।

 

इन सामाजिक विषयो पर होगा  मंथन

महासभा के संरक्षक और संस्थापक सदस्य घनश्याम पालीवाल ने बताया की प्रतिनिधि सभा में दिन भावात्मक एकता केसे सुद्रढ़ हो, क्षेत्रीय सम्मेलन एवं अधिवेशन, वैवाहिक संबंधो में खेडागत परिधि से बाहर निकलकर गोत्र, कुल, समान संस्कार,  को दृष्टिगत रखकर करना । परिचय सम्मेलन एवं सामुहिक विवाह आयोजन, ब्रह्मा विद्या प्रशिक्षण, सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार , वेद विद्यालय का संचालन,  भावी पीढ़ी की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में सहायता,  प्रतियोगी परीक्षाओ में कोचिंग काउंसलिंग की व्यवस्था, रोजगार, स्वालंबन प्रशिक्षण तथा व्यवसाय हेतु सहायता,  धरोहर संरक्षण, इतिहास,  शिलालेख एवं पेनोरमा स्थापना,  खेल प्रतियोगिता,  युवा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, स्थायी फंड की व्यवस्था दान दातो, भामाशाहो के लिए सम्मान अलंकरण समारोह एवं अन्य समाज हित के कार्यो पर  देश से आये समाज के प्रतिनिधियो और विचारशील सामाजिक बंधुओ द्वारा कई घंटे मंथन होगा और घोषणा पत्र बनाया जाएगा ।

 

रविवार को होगा विराट महासम्मेलन

पालीवाल ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को विराट महासम्मेलन होगा  जिसमे देशभर के हजारों सामाजिक बंधु आ रहे है।

RELATED NEWS