कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राजसमंद नगर परिषद सभापति,आयुक्त सहित सभी कर्मचारीयों ने बचाव कार्य मे पूरा जी-जान झोंक रखा है। सुबह 6 बजे से लेकर रात्री 9 बजे तक सभी वार्डों मे दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। इससे पूर्व मौहल्लावासियों को सूचना देकर घरों के दरवाजे बंद करने की हिदायत देकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है। गाडियों की कमी के चलते दमकल की गाडियों मे दवा भरकर छिडकने का काम जारी है। इसके लिये नगर परिषद ने दमकल कार्यालय पर एक कंट्रोलरुम स्थापित किया है जिसमे सूचना करने पर दवा छिडकने वाली गाडी तुरन्त पंहुचकर दवाओं का छिडकाव करती है। इसके साथ ही संक्रमण से बचने के लिये सफाईकर्मी भी मुश्तैदी से तैनात है।

