राजसमंद के आमेट थानाक्षैत्र के ताणवाण स्थित एक मिनरल ग्राईन्डिंग प्लांट मे कुछ दिनों पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से आठ पानी की बडी मोटरें बरामद की है। आमेट थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम को तीन संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उन्हे थाने पर लाकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। ये लोग रात के समय ग्रुप बनाकर प्लांट मे प्रवेश करते है और अन्दर कारखाने मे सो रहे मजदूरों को बंदकर बाहर लगी पानी की मोटरें चुरा कर ले जाते है। इन मोटरों को बेचने पर उन्हे इसका अच्छा दाम मिल जाता है। पुलिस इन्हे आज अदालत मे पेश करेगी और इनसे पूछताछ मे कुछ और चोरी की वारदातें खुलने की भी संभावनाएं है।

